न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने अपना दल एस के पूर्व विधायक के बेटे सहित दो पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित को दो साल में रकम दोगुनी करने और हर माह लाभांश का हिस्सा देने का लालच देकर जमीन के कारोबार के बहाने 60 लाख रुपये की ठगी की गई है।
न्यायालय के आदेश पर नैनी पुलिस ने अपना दल एस के पूर्व विधायक के बेटे सहित दो पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पीड़ित को दो साल में रकम दोगुनी करने और हर माह लाभांश का हिस्सा देने का लालच देकर जमीन के कारोबार के बहाने 60 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बारा थाना क्षेत्र के बुंदावा (जसरा) गांव निवासी राजेश कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार जमीन का कारोबार करने वाली कंपनी ड्रीम एडवांटेज लैंडमार्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड महेवा पूरब पट्टी के संचालकों ने उन्हें हर महीने लाभांश का हिस्सा देने और दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। उन्होंने कई बार में चेक के माध्यम से कुल 60 लाख रुपये का निवेश कंपनी के खाते में किया था।
एक साल बाद भी जब पीड़ित को कोई मासिक लाभांश नहीं मिला तो कंपनी के संचालकों से संपर्क किया। इसके बाद वह पीड़ित को गुमराह करने लगे। बाद में पता चला कि कंपनी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं और उनके साथ ठगी की गई है। उन्होंने कंपनी संचालकों से रुपये मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। कहीं सुनवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पूरब पट्टी निवासी अपना दल एस के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद सरोज के बेटे जैनेंद्र प्रसाद उर्फ शनि (प्रोपराइटर ड्रीम एडवांटेज लैंडमार्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड) और ददरी गांव निवासी अरविंद कुमार उर्फ अंगद के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।