सराय ममरेज थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी रचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने छात्रा को खोजकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया है।
सराय ममरेज थाना अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर धर्म परिवर्तन करने के बाद शादी रचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने छात्रा को खोजकर सकुशल परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।सराय ममरेज एसओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल से शारीरिक शोषण करने के बाद पखवाड़े भर पहले क्षेत्र के मिया का पूरा बाजार का रहने वाला युवक मो. आलिम (25) पुत्र स्व. इरशाद ने छात्रा को डरा धमका कर घर से बुलाया और उसका अपहरण कर मुंबई लेकर भाग गया।
विज्ञापन
घटना के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस टीम ने मुंबई भिवंडी और पुणे में भी खोजबीन की। पुलिस का दबाव बढ़ता देख युवक छात्रा को लेकर प्रयागराज लौट आया। शुक्रवार को सरायममरेज और एसओजी, सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी मो. आलिम को जंघई रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस को उसके साथ मौजूद नाबालिग छात्रा भी मिली।