बच्चों के विवाद में हुई हत्या में आरोपितों को नहीं मिली जमानत
जिला न्यायालय ने बच्चों के विवाद में हुई हत्या मामले में आरोपितों हासिम खा एवं राशिद खा की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। यह आदेश जिला जज नलिन कुमार श्रीवास्तव ने आरोपितों के अधिवक्ता और अभियोजन के तर्कों को सुनकर प्रस्तुत जमानत अर्जी खारिज कर दिया।
दानिश निवासी पुरानी झूसी कोहना ने झूंसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जून 22 को आठ बजे शाम उसके पड़ोसी हासिम, नाजिम एसलीम ने बच्चों की विवाद पर उसके घर पर चढ़कर चापड़ से मम्मी बहन मामू साबिर को मारे पिटे।दौरान इलाज साबिर की मृत्यु हो गई। अदालत ने कहा कि आरोपितों ने वादी मुकदमा के घर में घुसकर साबिर को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई उन्ही चोटों के परिणाम स्वरूप दौरान इलाज उसकी मृत्यु हो गई ।