फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर दंपती की मौत, बाइक से जा रहे थे अपने घर

Wed, 21 Jun 2023 01:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कल्याणपुर सोरांव संपर्क मार्ग पर हरखपुर के पास मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहे दंपती को तेज रफ्तार की बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती को सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल्याणपुर सोरांव संपर्क मार्ग पर हरखपुर के पास मंगलवार की शाम बाइक से घर जा रहे दंपती को तेज रफ्तार की बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दंपती को सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।

सोरांव के सरांयदीना निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल (40) पुत्र रामराज, पत्नी गीता देवी (35) अपने आठ वर्ष पुत्र दिवांशू एवं पांच साल के शिवांशू को सरायदीना गांव में छोड़ कर रिश्तेदारी गए थे। मंगलवार शाम को बाइक से वापसी के दौरान सुरेंद्र कुमार पटेल और उनकी पत्नी गीता देवी जैसे ही मऊआइमा के हरखपुर जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचे सामने से आ रही बोलोरो की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दंपती को ग्रामीण तत्काल सोरांव सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हादसे की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें