फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 16 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। इसके चलते छात्रों और शिक्षकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षकों के एसआईआर कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अधिकांश विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि एसआईआर के कारण काफी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगी रही। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई और पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो सका। जिस वजह से विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम अधूरे रह गए। खंड शिक्षाधिकारी कोरांव मो. रिजवान खान का कहना है कि सभी विद्यालयों में कोर्स पूरा कराया गया है। बच्चों को परीक्षा से पूर्व पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें