विकासखंड बहरिया के बादलपुर गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वर्षों से जर्जर है। देखरेख के अभाव में भवन खंडहर में तब्दील हो गया है। जिस वजह से क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं, चार हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को निजी डॉक्टरों के पास इलाज के लिए जाना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार यह उप स्वास्थ्य केंद्र वर्ष 2012 में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन देखरेक के अभाव में भवन की हालत जर्जर हो गई। उप स्वास्थ्य केंद्र के पास आरोग्य मंदिर बनाया गया है, जहां एएनएम बैठती हैं पर पीएचसी में नियमित रूप से इलाज नहीं होता है। बादलपुर गांव के ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।