फूलपुर। कस्बे में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर पंचायत के सभासदों ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर बृहस्पतिवार दोपहर घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं का फायदा कम और नुकसान अधिक होगा। इसे किसी कीमत पर लगने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उपखंड अधिकारी विद्युत अमन सिंह ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कार्यदाई संस्था के साथ शुक्रवार को सभासदों की बैठक कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सभासद माने।
इस मौके पर बलवंत मौर्य, सभासद एसोसिएशन नगरीय निकाय के प्रदेश अध्यक्ष अरशद उल्लाह, राहुल विश्वकर्मा, रजत केसरी, सैयद इसलाह अहमद उर्फ बबलू गाजी, बलवंत, इंतेखाब कुरैशी और भोला गुप्ता आदि सभासद रहे।