फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट से खत्म होगा भ्रष्टाचार

Sun, 09 Apr 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
युनाइटेड इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को डिजिधन मेले में आए केंद्र और राज्य के मंत्रियों तथा अफसरों ने डिजिटल भारत का खाका पेश कर भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए कैशलेस लेनदेन पर जोर दिया। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए देश भर में आयो्जित डिजिधन मेले की कड़ी में 99 वां पड़ाव  संगम नगरी में रहा। तीन केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने से संकेत मिले हैं कि इलाहाबाद में इस मेेले को ज्यादा महत्व दिया है। उद्घाटन में  प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट  मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए ।  समापन केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने किया। इनके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए । उमा भारती ने केंद्र सरकार की डिजिटल पेमेंट योजना और इसके फायदों के बारे में बताया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए डिजिटल और कैशलेस व्यवस्था की तरफ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्टाचार खत्म करना हो या गंगा को निर्मल करने और गांव-मुहल्लों की सफाई की बात हो, सरकार एवं अफसरों के भरोसे न रहिए। इसे जन आंदोलन बनाइए।’ उन्हाेंने बताया कि भ्रष्टाचार और गुंडई को खत्म करने के लिए 100 प्रतिशत ई-टेंडरिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। डिप्टी सीएम ने कहा कि  भ्रष्टाचार मुक्त राज्य के लिए सरकार कठोर फैसले लेगी।

 केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी कैशलेस लेनदेन के लाभ बताए और इसके लिए लोगों से आगे आने की अपील की। डीएम संजय कुमार ने कार्यक्रम के बारे में बताया। सीडीओ आंद्रा वामसी ने डिजिटल पेमेंट के विभिन्न माध्यमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन के दौरान कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई, डॉ.अजय भारती, राजमणि कोल, डाक निदेशक एसके राय समेत अनेक लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें