फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में कांग्रेस के सिर ठीकरा फोड़ना ठीक नहीं- स्वरूपानंद सरस्वती

Thu, 29 Nov 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के बारे में तमाम तरह के दावे करने वालों को राम मंदिर निर्माण के लिए वास्तविक रूप से आगे आना चाहिए। राम मंदिर निर्माण के मामले में कांग्रेस या किसी और के सिर ठीकरा नहीं फोड़ना चाहिए। राम मंदिर का मुद्दा हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा प्रश्न है, इस बारे में किसी भी तरह की राजनीति करना या श्रेयलाभ लेना उचित नहीं है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान कुंभ पर्व पर चर्चा के क्रम में उन्होंने दो टूक कहा कि जिसे कुंभ पर्व कहकर प्रचारित किया जा रहा है, वह वास्तव में अर्द्धकुंभ है, कुंभ पर्व नहीं। अबकी देवगुरु बृहस्पति के वृष राशि से संचरण के साथ कुंभ पर्व के पुण्यकाल का संयोग नहीं बनेगा।

विज्ञापन


वस्तुत:ज्योतिषीय गणना के मुताबिक प्रयाग में माघ मास की अमावस्या को देवगुरु बृहस्पति के वृष राशि से संचरण पर कुंभ महापर्व लगता है। ऐसी ग्रहीय स्थिति प्रत्येक बारहवें वर्ष बनती है। लेकिन, बीते महाकुंभ के छह वर्षों के अंतराल पर इस बार ‘अर्द्धकुंभ’ ही लगेगा जिसे प्रशासनिक स्तर पर ‘कुंभपर्व’ की संज्ञा दी गई है। वाराणसी से सड़क मार्ग से चलकर बुधवार देर शाम मनकामेश्वर मंदिर पहुंचने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का भव्य स्वागत किया गया।  मनकामेश्वर मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक स्वामी श्रीधरानंद ब्रह्मचारी के नेतृत्व में शिष्यों, श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। इससे पहले अंदावा केपास भी शिष्यों, श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत करते हुए उनकी आरती उतारी। शंकराचार्य जी प्रयागराज में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की शाम चार बजे काशी एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें