कोरोना ने मंगलवार को तीन डॉक्टर, दो रेजिडेंट और नैनी जेल के 14 कैदियों को संक्रमित किया। इसके अलावा चार सिपाही, वार्ड नंबर 42 के पार्षद सहित कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि 388 पॉजिटिव में 231 में एंटीजन टेस्ट से, 136 में आरटीपीसीआर से और 21 लोगों में ट्रूनॉट से पाए गए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज सर्जरी विभाग के डॉक्टर, दो जेआर, पीएचसी सहसों के डॉक्टर, लेप्रोसी मिशन के डॉक्टर, मउआइमा सीएचसी के फार्मासिस्ट, अनूप पैथोलॉजी के तकनीशियन, करेली थाने के सिपाही, एसपी सिटी ऑफिस के सिपाही, बहरिया थाने के सिपाही, आईजी ऑफिस के पुलिसकर्मी, वार्ड नंबर 42 के पार्षद, असिस्टेंट एकाउंटेंट सीडीए पेंशन, हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार, समीक्षाधिकारी, सेक्सन ऑफिसर, बाबू, मउआइमा स्थित बंधन बैंक के मैनेजर, हाईकोर्ट के चार अधिवक्ता, जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता में संक्रमण मिला है।
इसके अलावा सिकंदरा स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ बाबू, रेलवे का वरिष्ठ सेक्सन इंजीनियर, सेल्स टैक्स ऑफिस के बाबू, रेलवे के सहायक विजिलेंस ऑफिसर, तकनीशियन, इंटर कॉलेज के शिक्षक, सीआरपीएफ जवान, नैनी जेल के 14 कैदी, इंडियन बैंक के सहायक मैनेजर, झूंसी स्थित जल निगम के बाबू, गारापुर स्थित ग्रामीण बैंक मैनेजर, मउआइमा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक भी संक्रमित पाए गए हैं।