फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में मिले पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस, एक ही परिवार के हैं चार मरीज

Thu, 14 May 2020 04:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रयागराज जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को दो दिन पहले मुंबई से आए पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। जबकि पांचवां झूंसी के कतवारूपुर का रहने वाला है। 
विज्ञापन


इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। वहीं कोटवा बनी हॉस्पिटल से तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मुबंई से 12 मई को टैक्सी से यहां पहुंचे नगरीपुर, सराय इनायत के एक ही परिवार के चार लोग एसआरएन अस्पताल में स्क्रीनिंग के बाद घर चले गए थे। 

वहां से उन्हें लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। वहीं, झूंसी के कतवारूपुर के युवक को भी इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 13 मई को सभी लोगों के स्वाब नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में जांच के बाद इन पांचों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lockdown Extension in UP: दो हफ्ते और बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम योगी के साथ हुई बैठक में मंत्रियों ने दिया सुझाव

 
विज्ञापन

इसके बाद इन सभी एसआरएन से कोटवा बनी एल वन हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 12 मई को भेजे गए 83 नमूमों की जांच की। सभी संदिग्ध मरीज प्रयागराज के ही हैं। 

इन मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। जिनमें एक की मौत हुई तथा ठीक होने पर एक इंडोनेशियाई नागरिक समेत आठ लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें