फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: हैलो, साहब कोटेदार नहीं दे रहा राशन

Tue, 07 Apr 2020 06:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 कंट्रोलरूम में अब बाहर से आने वालों की नहीं, बल्कि राशन नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं। गांव से ही नहीं, बल्कि शहर के भी कोटेदारों के मनमानी की शिकायत आ रही है। जिला प्रशासन के चार कोटेदारों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


शहर के  सगरा निवासी सीमा तिवारी और शुकुलपुर के विनोद शुक्ला ने फोनकर शिकायत की है कि कोटेदार उन्हें राशन नहीं दे रहा है। लक्ष्मणपुर के साहबगंज की सावित्री देवी और बेलखनाथधाम के राम गनेश ने फोन कर कोटेदार पर मनमानी की शिकायत की है।

सदर तहसील स्थित कंट्रोलरुम में फोन घनघनाते ही अफसरों ने पूर्ति निरीक्षकों, लेखपालों को राशन मुहैया कराने को कहा है। सवाल यह उठता है कि जब किसी लाभार्थी का राशनकार्ड बना हुआ है, तो कोटेदार उसे राशन क्यों नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल यह समस्या कोई नई नहीं है, एक अप्रैल से जब राशन वितरण प्रारंभ हुआ, तब से ऐसी ही शिकायतें आ रही है। हालांकि अफसर इन समस्याओं का निस्तारण करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर मनीष कुमार ने बताया कि जैसे ही शिकायत मिलती है, संबंधित विभाग के अफसरों को फोन कर तुरंत राशन दिलाने को कहा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें