फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: नैनी सेंट्रल जेल में 14 नहीं 21 दिनों तक क्वारंटीन में रखे जाएंगे कैदी

Tue, 07 Apr 2020 02:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रयागराज के नैनी जेल पहुंचने वाले नए कैदियों को 14 दिनों के बजाय अब 21 दिनों तक क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंस का अनुपालन भी सख्ती से कराया जाएगा। यह निर्देश सोमवार रात जेल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम भानू प्रातप गोस्वामी और एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दिए। 

विज्ञापन


अधिकारियों की टीम करीब एक घंटे तक जेल के अंदर रही और लगभग हर सर्किल में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किया गया।

अधिकारी सेंट्रल जेल में सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पहुंचे। उन्होंने कैदियों के खाने पीने से लेकर रहने तक की व्यवस्था का जायजा लिया। कोरोना से बचाव हेतु किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


नए कैदियों को 14 दिन तक क्वारंटीन की अवधि को डीएम और एसएसपी ने और बढ़ाने को कहा। जिस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचीबी सिंह ने अब 21 दिन तक जेल के अंदर क्वारंटीन करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें