कोटवां-बनी स्थित कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल में शुक्त्रस्वार को भर्ती कोरोना मरीजों ने जमकर हंगामा किया। आइसोलेशन वार्ड से बाहर आकर उन्होंने जमकर आक्त्रसेश जताया। कहा, ‘घंटों से पानी के लिए परेशान हैं। शुक्त्रस्वार को पानी की समस्या सुबह से रही। कई बार चिकित्साधिकारियों से इसकी शिकायत की गई लेकिन किसी ने नहीं सुना। चिकित्साधिकारी कहते रहे कि अभी मोटर चलेगी लेकिन मोटर नहीं चली। लिहाजा हम अपना दैनिक काम भी ठीक से नहीं कर पाए।’
उधर, कोविड-19 लेवल-1 हॉस्पिटल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि मरीज नल की टोटी खुली छोड़ दिए थे। इससे सारा पानी निकल गया। टंकी खाली होने के बाद मरीज हंगामा करने लगे। वहां ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट मोटर चलाने गया तो एमसीवी उखड़ गई। उसे बनवाने में समय लगा। उसके बनने के बाद पानी की समस्या दूर हो गई। सीएमओ ने भी कहा कि ताजा पानी की समस्या हुई थी। मरीज ताजा पानी का प्रयोग नहाने के लिए करते हैं। एमसीवी ठीक कराकर ताजा पानी की व्यवस्था कर दी गई।