फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से लौटीं तीन महिलाएं नहीं करा रही जांच

विज्ञापन
Corona virus fear: three women returned from China to the investigation team
विज्ञापन
प्रयागराज। कोरोना वायरस का खौफ विदेश यात्रा खासकर चीन से लौटे भारतीयों पर भारी पड़ रहा है। जांच की कमान डब्ल्यूएचओ ने संभाल रखी है। मंगलवार को चीन से लौटीं एक ही बंगाली परिवार की तीन महिलाओं ने टीम के पहुंचने पर दरवाजा नहीं खोला। तीनों महिलाएं अशोक नगर की रहने वाली हैं। सूची में शामिल अन्य 22 मरीजों की जांच में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। एक यात्री लखनऊ तो दूसरा कोलकाता चला गया। लापता तीन मरीजों के पते गलत मिले, पिनकोड से भी उन्हें खोजा नहीं जा सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय को डब्ल्यूएचओ के दिल्ली मुख्यालय से मिली सूची में प्रयागराज के 30 ऐसे विमान यात्री हैं, जो जनवरी माह में चीन यात्रा पर थे। इन यात्रियों में कारोबारी, छात्र, नौकरीपेशा और सैलानी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों 28 दिन तक इनकी सेहत की जांच करेंगी। चीन यात्रा से लौटे इन 30 यात्रियों की जांच के लिए डब्ल्यूएचओ से इतर 20 टीमें गठित की गई हैं। एसीएमओ डॉ. गणेश प्रसाद को डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अफसर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
टीमों ने मंगलवार को 22 यात्रियों की जांच की और एहतियात बरतने के निर्देश दिए। हर परिवार को थ्री लेयर के मास्क और आवश्यक दवाएं दी गई हैं। सलाह दी गई है कि जरूरत न हो तो बाहर न निकले। हर दिन सुबह टीम यात्रियों की जांच करेगी। वहीं अशोक नगर पहुंची टीम को मायूसी का सामना करना पड़ा। चीन यात्रा से लौटीं तीन महिलाओं ने दरवाजा ही नहीं खोला। महिलाओं ने कहा कि घर में कोई पुरुष नहीं है, इसलिए वह जांच नहीं कराएंगी। बुधवार को सर्विलांस अफसर खुद मौके पर जाएंगे। उनके साथ महिला चिकित्सक भी होंगी।
विज्ञापन

सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक चीन से लौटे सभी विमान यात्रियों की जांच रिपोर्ट महानिदेशालय को भेजी गई है। कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी होते ही यहां एसआरएन, बेली, काल्विन अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए। अभी कोरोना वायरस संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला है। शहर से बाहर लखनऊ और कोलकाता गए यात्रियों के बारे में वहां के सीएमओ को सूचना भेजी गई है। दो लोगों के जौनपुर स्थित मूल आवास पर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें