फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona update: नए संक्रमितों की संख्या और घटी, 14 नए मरीज मिले

Thu, 10 Jun 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से घट रहा है। बुधवार को 14 नए मरीज मिले। यह संख्या एक दिन पहले के मुकाबले चार कम है, जो कि 21 मार्च के बाद से सबसे कम है। इसके अलावा 26 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पांच दिनों की तरह बुधवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई। 

विज्ञापन



डॉ. सहाय के मुताबिक बुधवार को कुल 8451 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई थी। इसमें से 14 संक्रमित मिले हैं। जबकि मंगलवार को 18 संक्रमित पाए गए थे। नए मरीजों की संख्या लगातार कम होने से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ही सबसे कम मरीज रह गए हैं। निजी कोविड अस्पतालों में भी अब मरीज नहीं रह गए हैं। बेली में भी दो मरीजों का उपचार चल रहा है। बुधवार को भी चार मरीजों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके अलावा 22 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। 
 

ब्लैक फंगस का एक और मरीज भर्ती

कोरोना के इतर ब्लैक फंगस के मरीज भी बढ़ते जा रहे हें। बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एक और मरीज भर्ती हुआ। मरीज जिले का ही है। उसकी नाक में फंगस की शिकायत है। मरीज की जांच कराई जा रही है। इस तरह से एसआरएन में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 20 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें से सात को ऑपरेशन हो चुका है। जबकि दो को एसजीपीजीआई और एक को दिल्ली रेफर किया गया है। बाकी मरीज यहीं भर्ती हैं। 

विज्ञापन

7799 लोगों ने लगवाया टीका

कोरोना नियंत्रण टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 7799 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथलाल के मुताबिक इसमें 7121 लोगों को टीके की प्रथम डोज और 678 लोगों को दूसरी डोज दी गई। और दिनों की तरह छह विशेष स्थानों पर भी टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें