फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: अब 48 घंटे में मिलेगी कोरोना जांच की रिपोर्ट 

Sat, 01 Aug 2020 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi
विज्ञापन
कोविड की जांच कराने वाले लोगों को अब रिपोर्ट के लिए परेशान नहीं होना होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड कंट्रोल रूम में एक हेल्प डेस्क बना दिया है। यहां से 48 घंटे में रिपोर्ट आरटीपीसीआर की रिपोर्ट मिले जाएगी जबकि ट्रूनॉट की रिपोर्ट दो घंटे में और एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट आधे घंटे बाद मिल जाएगी। यह जानकारी कोविड के नोडल अधिकारी डॉ0 ऋषि सहाय ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट तो रैपिड जांच सेंटरों पर ही मिलेगी जबकि ट्रू नॉट और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट हेल्प डेस्क से मिलेगी। रिपोर्ट की जानकारी के लिए एक नंबर जारी किया जाना बाकी है। नंबर पर फोन करने पर मौखिक रूप से पॉजिटिव निगेटिव की रिपोर्ट बताई जाएगी। जबकि अगर रिपोर्ट की हार्डकॉपी चाहिए होगी तो उसके लिए लिखित में एक एप्लीकेशन देना होगा। उसके लिए वजह भी बतानी होगी। स्वास्थ्य विभाग का तर्क है कि सभी लोगों की रिपोर्ट की हार्डकॉपी देना मुश्किल है।

क्योंकि, रोजाना दो हजार के करीब सब मिलाकर जांचे हो रही हैं। ऐसे में रिपोर्ट देने में ही बहुत से कर्मचारियेां को तैनात करना होगा जो कि मुश्किल है। ऐसे में पॉजिटिव निगेटिव की रिपोर्ट मौखिक रूप से बता दी जाएगी लेकिन किसी को हार्डकॉपी की जरूरत है तो उसे एक प्रार्थनापत्र देना होगा। उसमें जैसे कि उपचार के लिए, नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए या किसी अन्य काम के लिए। तभी रिपोर्ट की हार्ड कॉपी अगले 24 घंटे में प्रदान कर दी जाएगी। यह व्यवस्था शनिवार से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें