फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: एसीएमओ सहित चार डॉक्टर, प्रोफेसर, बैंक मैनेजर सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना

Wed, 09 Sep 2020 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना ने सोमवार को बंद हो चुके कोटवां-बनी कोविड अस्पताल के नोडल इंचार्ज रहे एसीएमओ, एसआरएन के तीन डॉक्टर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों, बैंक कर्मियों व शिक्षकों को चपेट में ले लिया। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सोमवार को पॉजिटिव आए 353 लोगों में 249 की पुष्टि एंटीजन टेस्ट से हुई है, जबकि 95 आरटीपीसीआर और नौ ट्रू नॉट जांच में संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


पॉजिटिव आने वालों में एसीएमओ, एसआरएन के तीन डॉक्टर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्राचीन इतिहास विभाग के प्रोफेसर, इलाहाबाद बैंक के सीनियर मैनेजर, रेलवे के टीटी, तकनीशियन, गार्ड, जिला न्यायालय का एक अर्दली, हंडिया के असिस्टेंट एकाउंटेंट, डीआरएम ऑफिस के चीफ कंट्रोल इंचार्ज, टीआई सेफ्टी, नेहरू ग्राम भारती के एसोसिएट प्रोफेसर, बेली अस्पताल का एक्सरे तकनीशियन, दारागंज पीएचसी की स्टाफ नर्स शामिल हैं।

इसके अलावा एसआरएन व डफरिन की एक-एक स्टाफ नर्स, एफसीआई नैनी का बाबू, एसबीआई मेडिकल कॉलेज ब्रांच के मैनेजर, लीडर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के मैनेजर, यूनियन बैंक सोरांव शाखा के मैनेजर, खुल्दाबाद स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा मेवा लाल बगिया शाखा का एक-एक कैशियर, दो अलग-अलग निजी अस्पतालों का एक पैथालॉजिस्ट, एक एकाउंटेंट, एयरफोर्स मनौरी का एमडब्ल्यूओ, बीएसएनएल के इंजीनियर भी संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें