फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस हुआ सील कराया गया सैनिटाइज

Thu, 02 Jul 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
एक दिन पहले पुलिस लाइन के एक जवान के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बुधवार को एसएसपी ऑफिस सील कर दिया गया है। पूरे ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव आए जवान के संपर्क में आने वाले 50 से अधिक लोगों की जांच भी कराई जा रही है। पुलिस विभाग के अफसरों का कहना है कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन का पॉजिटिव आया जवान अपने पिता के उपचार के लिए लखनऊ गया था। आठ दिन पहले वापस आया तो उसने बुखार की शिकायत की थी। इसके बाद से ही उसे घर पर ही रहने को कहा गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उपचार कराने गया तो चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए कहा। जांच में मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद बुधवार की सुबह एसएसपी ऑफिस को सील कर सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ ही वहां 48 घंटे के लिए आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। पुलिस कर्मी एसएसपी दफ्तर से संबद्ध है और एक दिन वहां तैनात बाबू से मिलने गया था।


इसको देखते हुए पूरे ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही उसके संपर्क में आए 50 से अधिक लोगों को कोरोना जांच के लिए कहा गया है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने तक एसएसपी कार्यालय को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें