फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: चीन यात्रा से लौटी महिला का परीक्षण

Sat, 22 Feb 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
WHO Advisory about Corona Virus - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण का खौफ इस कदर है कि चीन यात्रा से लौटी एक महिला का यहां सीएमओ टीम ने परीक्षण किया। महिला में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। सीएमओ की टीम उनकी 14 दिन निगरानी करेगी। इससे पहले महिला को चीन से लौटने पर दिल्ली के विशेष कैंप में 14 दिन रखा गया। जांच के बाद उन्हें बुधवार को यहां भेजा गया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में गठित विशेष टीमें डब्ल्यूएचओ से प्राप्त चीन यात्रा कर लौटे 33 यात्रियों का पर्वेक्षण कर रही हैं। इनमें यहां एक प्रोजेक्ट पर आए 17 चीन निवासी इंजीनियर भी शामिल हैं। इन सभी लोगों का 28 दिन तक स्वास्थ्य जांचा जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ. गणेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को मिली जानकारी के आधार पर चीन यात्रा कर लौटी महिला के घर टीम भेजी गई। एहतियातन उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिला ने बताया कि वह सामान्य हैं। चिकित्सकों के मुताबिक दिल्ली में उन्हें आइसोलेटेड वार्ड में रखा गया था। स्थिति सामान्य है पर उन्हें बचाव के उपाय बताते हुए मास्क दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें