फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नए मिले 204 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नए मिले 204 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

363 मरीज हुए ठीक, होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण की दर में पिछले कई दिनों से चल रही गिरावट रविवार को भी जारी रही। जिले में कोरोना के नए 204 संक्रमित मिले, वहीं 363 ने महामारी को मात दी। हालांकि एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीसरी लहर में खास यह है कि होम आइसोलेशन में ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को स्वस्थ हुए लोगों में 357 ने अपना होम आइसोलेशन खत्म किया, जबकि 6 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।
कोरोना से संक्रमित होकर इलाज करा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसआरएन के कोविड नोडल डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि मरीज को हार्ट अटैक पड़ने पर इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया था। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसके बाद मरीज को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। एसआरएन में अभी 29 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें कई को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। कुल 6 मरीज डिस्चार्ज हुए और एक कोरोना संक्रमित को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एमके अखौरी के अनुसार बेली में एक मरीज डिस्चार्ज हुआ। पूरे अस्पताल में सिर्फ एक मरीज का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत स्थिर है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के अनुसार रविवार को संक्रमित मिले मरीजों में 26 ने एंटीजन, 165 ने आरटीपीसीआर, 13 ने ट्रूनॉट जांच करायी थी। कुल जांच का आंकड़ा 6651 रहा। इसमें एंटीजन जांच कराने वालें की संख्या 3301 और आरटीपीसीआर जांच कराने वाले लोगों की संख्या 3118 रही। 181 ने निजी लैब में अपनी जांच करायी। वहीं ट्रूनॉट जांच कराने वालों का कुल आंकड़ा 51 रहा।
ये मिले संक्रमित
रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों में यूनियन बैंक कर्नलगंज के शाखा प्रबंधक, एसबीआई बमरौली के डिप्टी मैनेजर, हाईकोर्ट के बेंच सेक्रेट्री, आरओ, सेना के एक नायक, एनटीपीसी मेजा के सुपरवाइजर समेत कई अन्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

0000
प्रयागराज में 58 हजार से अधिक ने कराया टीकाकरण
प्रयागराज। कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में रविवार को 58 हजार से अधिक ने वैक्सीन लगवाई। 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों की संख्या 10931 रही और 1288 लोगों ने कोरोना की प्रीकॉशन डोज ली। इसमें हेल्थ वर्करों की संख्या 345 और फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या 376 रही। 537 बुजुर्गों ने भी कोरोना की बूस्टर डोज ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें