जिले में 40 संक्रमित है भर्ती
कोरोना की तीसरी लहर में ज्यादातर मरीजों गंभीर अवस्था में नहीं है। ऐसे में होम आइसोलेशन पर जाने वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। लेकिन करीब 40 गंभीर संक्रमितों को कोरोना इलाज के लिए बनाए गए एल 1, एल 2, एल 3 और एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे उनका सही प्रकार से इलाज हो सके।
साथ ही 10 अति गंभीर संक्रमित मरीजों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए कई अन्य अस्पतालों को भी तैयार कराया जा रहा है। जिससे जरूरत पर संक्रमित मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज कराया जा सके।