फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: 67 नए पॉजिटिव, 77 हुए ठीक, कोई मौत नहीं 

Sat, 26 Dec 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण गिरता क्रम बना रहा। दिन भर में 5680 लोगों ने कोरोना जांच कराई। 67 नए पॉजिटिव मामले चिह्ति किए गए। 77 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं एक बार फिर कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में संक्रमणमुक्त होने वाले 77 लोगों में 13 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। वहीं 64 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहकर संक्रमण को मात दी। अब तक 20236 लोग होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।

कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

बेली के डॉक्टर, एसजेसी के शिक्षक संक्रमित

नोडल अधिकारी डॉ सहाय के मुताबिक संक्रमितों में बेली अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ भी शामिल हैं। वहीं एक लोको पायलट सहित रेलवे के वरिष्ठ टेक्नीशियन, तीन अधिवक्ता, जीआरपी के एक कांस्टेबल, बहादुरपुर में तैनात एक प्राइमरी स्कूल शिक्षिका, एसजेसी के एक शिक्षक और एनटीपीसी के एक सुपरवाइजर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कालिंदीपुरम कोविड केयर सेंटर फिर खुला, चार संक्रमित भर्ती

स्वास्थ्य विभाग ने कालिंदीपुरम कोविड सेंटर चार महीने बाद शुक्रवार को फिर खोल दिया। यहां बिना लक्षणों वाले कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक इस केंद्र में पहले दिन चार मरीज भर्ती किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों में यदि संक्रमण की पुष्टि होती है तो उन्हें इसी सेंटर में भर्ती कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें