फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर पीछे छूटा कोरोना का खौफ, ज्योति जलाने उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 26 Dec 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रार्थना सभाओं, मनोहारी झांकियों और बाल रूप में प्रभु यीशु के स्वरूप के दर्शन के साथ शुक्रवार को क्रिसमस के रंग चहुंदिश छा गए। कोविड-19 के संक्रमण के बीच सुबह जहां गिरजाघरों में मास्क लगाकर और दूरी बनाकर लोगों ने मिस्सा बलिदान की प्रार्थना की, वहीं शाम उत्साह की हिलोरों में बहे लोगों ने गाइड लाइन को दरकिनार कर दिया। मेला रद्द होने के बावजूद शाम को सिविल लाइंस के ऐतिहासिक पत्थर गिरजाघर पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि पुलिस के पसीने छूटने लगे। आनन-फानन में पत्थर गिरजाघर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
शुक्रवार की सुबह सीएनआई के लखनऊ डायोसेशन के विशप हाउस और सेंट जोसेफ चर्च में मिस्सा बलिदान की प्रार्थना हुई। सैकड़ों की संख्या में मसीही समुदाय के लोगों ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रार्थना की और प्रभु यीशु के बाल रूप का गोशाला की झांकियों में दर्शन किया। सेंट पॉल चर्च में पादरी सैमुएल पी लाल ने प्रार्थना कराई।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु सबके कल्याण के लिए धरा पर अवतरित हुए हैं। यह दिन सबके लिए खुशी और प्रेम बांटने का है। उधर, सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित हेराल्ड टारो, स्टीवन मनोज, पादरी अनिल माइकल, पादरी जार्ज, केविल प्रधान, जोसेफ मास्कारेनेस ने सामूहिक रूप से प्रार्थना कराई। चर्च परिसर में गोशाला के बीच बाल रूप यीशु की मनमोहक झांकी हर किसी का ध्यान खींचती रही। झांकी दर्शन के लिए देर रात तक लोग पहुंचते रहे।

prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी तरह म्योराबाद चर्च में पुरोहित प्रवीण मसीह ने मिस्सा बलिदान की प्रार्थना के बाद कहा कि जिस तरह बारिश की बूंदे, सूरज का प्रकाश सबके लिए है, उसी तरह प्रभु यीशु का प्रेम और आशीष सभी प्राणियों के साथ है। इस दौरान कैरोल सांग पर बच्चे, महिलाएं झूमते रहे।  शाम को सिविल लाइंस स्थित बिशप हाउस से लेकर पत्थर गिरजाघर तक यीशु के जन्म की खुशियों को यादगार बनाने के लिए लोग कोरोना संक्रमण की परवाह किए बगैर निकले। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बड़ों ने गिरजाघर के चारों तरफ कैंडल जलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भीड़ बढ़ने की वजह से पुलिस को पत्थर गिरजा जाने वाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन रोकना पड़ा।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

मंडलयुक्त पहुंचे सेंट जोसेफ चर्च और नाजरेथ

मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने शुक्रवार की शाम नाजरेथ अस्पताल परिसर के अलावा सेंट जोसेफ चर्च में प्रभु यीशु की झांकी देखी। इस दौरान उन्होंने नाजरेथ अस्पताल की सजावट की तारीफ की। गोशाला के दृश्य के साथ ही तारे और बाल रूप में प्रभु यीशु की झांकियां हर किसी का ध्यान खींचती रहीं। इस मार्ग पर भी भीड़ लगने से यातायात प्रभावित रहा।

prayagraj news - फोटो : prayagraj

पत्थर गिरजाघर पर आस्था का मेला, सेल्फी लेने की होड़

प्रयागराज। पत्थर गिरजाघर पर भीड़ की वजह से मेले जैसा मंजर बना रहा। सिर्फ खाने, पीने के व्यंजनों, खिलौनों और चाट-पकौड़े के स्टाल नहीं लगे थे, लेकिन वहां उत्साह और खुशियों की रंगत पहले से कुछ ज्याजा ही चटख दिख रही थी। परिवार के साथ आए लोग गिरजाघर के सामने कैंडल जलाने के साथ ही सेल्फी लेने के लिए आतुर रहे।    
विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj

सेंटा क्लाज के रूप में लोगों ने बच्चों को बांटा प्यार

सेंट जोसेफ चर्च के अलावा सीएनआई के लखनऊ डायोसेशन और अन्य गिरजाघरों में शुक्रवार को सेंटा क्लाज के रूप में लोग बच्चों के बीच खुशियां साझा करते नजर आए। सेंटा की ट्रेस में बच्चे और युवतियों के समूह देखते बन रहे थे।

कटरा चर्च में कोरोना से मुक्ति के लिए विशेष प्रार्थना

कटरा चर्च में कोरोना से मुक्ति के लिए प्रभु यीशु के प्रार्थना की गई। पादरी मनीष जैदी ने सुबह मिस्सा बलिदान की प्रार्थना के साथ ही सामूहिक रूप से कोरोना से मुक्ति के लिए गुहार लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें