फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित युवक घर से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही भारतगंज कस्बे का संक्रमित व्यक्ति घर छोड़कर भाग निकला। वहीं तीन घंटे चली आंख मिचौली के बाद पुलिस की पकड़ में आया। जिसके बाद उसे एंबुलेंस से शहर भेजा गया। भारतगंज कस्बा स्थित शुक्रवारी बाजार निवासी युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। मंगलवार दोपहर बाद संक्रमित व्यक्ति को कहीं से इस बात की भनक लग गई। जिसपर वह घर छोड़कर भाग निकला। जबकि दोपहर तीन बजे स्थानीय डाक्टर ओवैस वारसी की टीम व शहर से आई स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मारीज को लेने उसके घर पहुंची।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर उसकी बीबी ने बताया की उसके पति घर पर मौजूद नहीं है। जिसकी सूचना प्रशासनिक अमले को होते ही हाथ-पाव फूल गए। सूचना पर एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ मेजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे तलाश के बाद संक्रमित व्यक्ति पकड़ा गया। वहीं ईओ स्वतंत्र प्रताप सिंह ने भारतगंज कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए आने-जाने वाले मार्ग को सील करवाया। इसी तरह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन शुक्ल व हल्का दरोगा संतोष सिंह ने खैरुआ गांव के आने-जाने वाले मार्ग को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें