prayagraj news : कोरोना के चलते अन्य शहरों से लौट रहे लोग।
- फोटो : prayagraj
पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान वह दिल्ली में ही थे। तब भी परिवार के भरण पोषण की बहुत दिक्कत हुई। इस बार दिल्ली में जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उससे इस बात की आशंका है कि सीएम केजरीवाल लॉकडाउन आगे भी बढ़ा सकते हैं। इसी वजह से तत्काल कोटे में टिकट कटाकर वह प्रयागराज आ गए। अब कम से कम यहां भूखे रहने की नौबत तो नहीं आएगी। इसके पूर्व प्रयागराज एक्सप्रेस से आए सोरांव के रमेश यादव ने बताया कि वह रोहिणी में एक फर्नीचर व्यवसायी के यहां काम करते हैं। वहां उनका पूरा काम कारपेंटर का ही है। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से उन्होंने अपनी पत्नी स्वाति और पांच वर्ष के पुत्र देव के साथ वापस घर आने में ही भलाई समझी। कहा कि वह अपनी पूरी गृहस्थी का तकरीबन सारा सामान लेकर आए हैं। अब दिल्ली नहीं जाएंगे। जब तक माहौल ठीक नहीं हो जाता तब तक वह सोरांव में रहेंगे। इसके बाद प्रयागराज या फिर सोरांव बाजार में ही कारपेंटर से जुड़ा काम शुरू किया जाएगा।
prayagraj news : कोरोना के चलते अन्य शहरों से लौट रहे लोग।
- फोटो : prayagraj