कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण एसएससी, रेलवे, बैंकिंग भर्ती के लिए एक ही परीक्षा का आयोजन अधर में लटक गया है। केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2021 में एसएससी, रेलवे, बैंकिंग के लिए एक ही परीक्षा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) कराने की घोषणा की गई थी। तय किया गया था कि परीक्षा नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) कराएगी, बजट में इसकी घोषणा भी की गई थी। लेकिन अभी तक एनआरए का गठन नहीं किया गया है, जिससे अब सितंबर में सीईटी कराना कठिन लग रहा है।