फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया नए साल का नायाब तोहफा, अब हिंदी में भी मिलेंगी आदेशों की प्रतियां

Tue, 25 Dec 2018 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदी भाषी प्रदेश के लोगों को नए साल का नायाब तोहफा दिया है। जनवरी 2019 माह से वादकारियों को अंग्रेजी भाषा के आदेशों की हिंदी भाषा में प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। मांगे जाने पर कोर्ट के अंग्रेजी भाषा के आदेश का हिंदी भाषा में अनुवाद कर प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस मुद्दे पर वरिष्ठ न्यायाधीशों की प्रशासनिक कमेटी की बैठक में विचार के बाद निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के फैसलों का अनुवाद हिंदी भाषा में करने के लिए न्यायालय प्रशासन अनुवादकों की नियुक्ति करेगा। यदि कोई वादकारी किसी आदेश की प्रति हिंदी भाषा में देने के लिए आवेदन देगा, तो नियत शुल्क पर उसके लिए आदेश का हिंदी अनुवाद दिया जाएगा। यह व्यवस्था इसलिए की जा रही है कि अंग्रेजी की बेहतर समझ न रखने वाले लोग कोर्ट के आदेश को आसानी से समझ सकें। इससे हिंदी भाषियों को कोर्ट के आदेश को समझने में आसानी होगी। हाईकोर्ट द्वारा हिंदी भाषा में आदेश की प्रति देने का फैसला दूरगामी परिणाम देने वाला बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें