प्लास्टिक पाइप-डंडों से किया था ताबड़तोड़ वार
घटनास्थल के पास लगे कैमरे की फुटेज से पता चला कि हमलावरों ने प्लास्टिक पाइप व डंडों से ताबड़तोड़ वार कर युवक को मौत के घाट उतारा था। फुटेज में पांचों लोग दोनों को घेरकर पिटाई करते दिख रहे हैं। खास बात यह कि इसमें 80 वर्षीय आरोपी जगदीश प्रसाद भी शामिल था। बेतहाशा पिटाई से दोनों युवक मरणासन्न होकर जमीन पर गिरे तब जाकर हमलावर रुके। इसके बाद पुष्पेंद्र अपने ड्राइवर संग मिलकर बेसुध पड़े गप्पू को घसीटकर 100 मीटर दूर फेंक आता है।
मुन्ना का इलाज जारी
उधर पिटाई से घायल मुन्ना का एसआरएन अस्पताल में इलाज जारी है। पिटाई में उसे भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।