फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त संगम में डूबा प्रतियोगी छात्र

विज्ञापन
Contestant students drown while bathing
विज्ञापन
कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

0000000000000000
नहाते वक्त संगम में डूबा प्रतियोगी छात्र, मौत
दोस्तों संग पहुंचा था, तभी हुआ हादसे का शिकार
परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम, घर ले गए शव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतमनगर में रहने वाला प्रतियोगी छात्र कुलदीपक कटियार(22) नहाते वक्त संगम में डूब गया। वह दोस्तों संग नहाने के लिए संगम घाट पर पहुंचा था जहां यह हादसा हो गया। घंटे भर बाद उसे बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर में परिजन पहुंचे जो बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर कानपुर देहात स्थित पैतृक आवास चले गए।
कुलदीपक (26) कानपुर देहात के सिकंदरा जिले का रहने वाला था। उसके पिता रामनरेश कटियार व्यापारी हैं। वह माता-पिता की इकलौती संतान थ। वह धूमनगंज के प्रीतमनगर में किराये के कमरे में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को वह अपने चचेरे भाई विवेक, दोस्तों सूर्यांाश व देवदत्त के साथ स्नान के लिए संगम पहुंच गया। सूर्यांश ने बताया कि घाट पर पहुंचने के बाद सभी नहाने के लिए नदी में उतर गए। अचानक एक नाव आने लगी जिसे रास्ता देने के लिए कुलदीपक थोड़ा पीछे हटने लगा। इसी दौरान गहराई में जाने की वजह से वह डूबने लगा। जब तक उसे बचाया जाता, तब तक वह पानी में समा गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया। उधर मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। दोपहर में घरवाले मर्चरी पहुंचे लेकिन वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। जिस पर लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर फूट-फूटकर रोए दोस्त
प्रयागराज। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अपनी आंखों के सामने साथी को मौत के मुंह में समाते देख कुलदीपक के दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। कुलदीपक को डूबता देख उसे बचाने के लिए सूर्यांश भी आगे बढ़ा लेकिन गहराई होने के कारण वह भी डूबने लगा। इस पर दोस्तों ने उसे तो बचा लिया लेकिन कुलदीपक को नहीं बचाया जा सका। कुलदीपक का शव देखकर उसके साथी फूट-फूटकर रोते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें