फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी की याचिका पर अवमानना नोटिस

Tue, 15 Jun 2021 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • आदेश का पालन करें या हाजिर होने का निर्देश 
विज्ञापन
हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेसर्स जे के जी कंस्ट्रक्शन कंपनी की अवमानना याचिका पर संबंधित जिले के जिलाधिकारी को हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस जारी किया है। साथ ही  5 जुलाई तक आदेश का पालन करने या व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर कारण बताने को कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना केस चलाकर दंडित किया जाए। कोर्ट ने कहा कि आदेश की अवहेलना जारी रहती है तो जिलाधिकारी पांच जुलाई को हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने जारी किया है। 

विज्ञापन


याची कंपनी के खिलाफ रेरा अथॉरिटी ने वसूली कार्रवाई शुरू की। जिसे चुनौती दी गई। कोर्ट ने कंपनी के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी। इसके बावजूद उसका बैंक खाता जब्त कर लिया गया। जिस पर आदेश की अवहेलना करने के लिए दंडित करने की मांग की गई है। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें