पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के कई प्रमुख प्रावधानों को हटा दिया गया है। प्रावधानों के हटने से पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलिंडर भी बुकिंग के बाद जल्द मिलने लगा है। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
शहरों में एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई में तेजी आई है, लेकिन गांवों में अभी भी सिलिंडर मिलने में कुछ दिन लग रहे हैं। उम्मीद है कि पाबंदियां हटने के बाद गांवों में सिलिंडर की सप्लाई में तेजी आएगी। -ओम प्रकाश, सैनिक कॉलोनी
कुछ दिनों पहले सिलिंडर मिलने में काफी दिक्कत होती थी, लेकिन अब सिलिंडर आसानी से मिल रहे हैं। जल्द ही नए कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएं तो और भी बेहतर रहेगा। -वंश सिंह, सैनिक कॉलोनी
मार्च और अप्रैल के महीन में हमें सिलिंडर लेने के काफी संघर्ष करना पड़ा। अब स्थिति सुधरी और पाबंदिया हटने से पहले जैसी स्थिति होने की उम्मीद है।-पुष्पा देवी, मुट्ठीगंज
अब एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के दो दिन में मिल जा रहा है। स्थिति में काफी सुधारने होने से घर में खाने को लेकर अब चिंता नहीं रहती।-अनूपा भारतीय, मनौरी