पत्नी को बिलखते देख सबकी आंखें हुईं नम
सिपाही घनश्याम की पत्नी ममतेश दोपहर में एक साल की बच्ची को लिए पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों को देख फुट पड़ीं। वहां मौजूद एडीसीपी ट्रैफिक शिवराम यादव से जब रो-रोकर फोन पर बातचीत की कहानी बताने लगी तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। पत्नी ने मेजा थाना क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि वहां पर ड्यूटी के दौरान किसी प्रकरण में कार्रवाई करने के मामले में उनके पति को लगातार धमकाया जा रहा था। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहे थे और बताया था कि मेरी जान का खतरा है, अब वह पुलिस की नौकरी छोड़ देंगे।
वहीं साले महेंद्र पाल ने एडीसीपी शिवराम यादव को तहरीर देकर मामले जांच कराने की गुहार लगाई है। एडीसीपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी तरह की कोई बात पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को पैतृक गांव लेकर चले गए।