फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पत्नी से फोन पर सिपाही ने कहा था- मुझे टार्चर किया जा रहा है मैं ड्यूटी छोड़ दूंगा

Sat, 24 Feb 2024 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के पचोखरा थाने के बुर्जनत्थू गावं से बड़े भाई किसन वीर अपने घर के दर्जनों लोगों के साथ यहां रात में ही पहुंच गए थे। बड़े भाई ने बताया कि छह भाइयों में घनश्याम पांचवें नंबर का था। उनके मामा-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सिपाही घनश्याम यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी में तैनात सिपाही घनश्याम जाटव की मौत के बाद शुक्रवार को वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में फंदे से लटकने की वजह से मौत का कारण बताया गया। वहां पहुंची सिपाही की पत्नी ममतेश ने रो-रोकर एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक से बताया कि घटना के दिन सुबह उनके पति ने फोन किया था। उन्होंने कहा- मुझे टार्चर किया जा रहा है, मैं डिप्रेशन में जा रहा हूं अब यह ड्यूटी छोड़ दूंगा। उसके कुछ घंटे बाद ही उनके मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन


सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के पचोखरा थाने के बुर्जनत्थू गावं से बड़े भाई किसन वीर अपने घर के दर्जनों लोगों के साथ यहां रात में ही पहुंच गए थे। बड़े भाई ने बताया कि छह भाइयों में घनश्याम पांचवें नंबर का था। उनके मामा-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 2019 में आई सिपाही भर्ती में वह सफल हुआ। सिपाही के साले महेंद्र ने बताया उनके जीजा घनश्याम ने 29 जनवरी को रेडियो ऑपरेटर व 11 फरवरी को आरओ-एआरओ का पेपर देकर आए थे। बताया था कि पेपर बहुत अच्छा गया है। दोनों परीक्षा निकलने का पूरा चांस है।

विज्ञापन

पत्नी को बिलखते देख सबकी आंखें हुईं नम

सिपाही घनश्याम की पत्नी ममतेश दोपहर में एक साल की बच्ची को लिए पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों को देख फुट पड़ीं। वहां मौजूद एडीसीपी ट्रैफिक शिवराम यादव से जब रो-रोकर फोन पर बातचीत की कहानी बताने लगी तो वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। पत्नी ने मेजा थाना क्षेत्र का जिक्र करते हुए बताया कि वहां पर ड्यूटी के दौरान किसी प्रकरण में कार्रवाई करने के मामले में उनके पति को लगातार धमकाया जा रहा था। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहे थे और बताया था कि मेरी जान का खतरा है, अब वह पुलिस की नौकरी छोड़ देंगे।

वहीं साले महेंद्र पाल ने एडीसीपी शिवराम यादव को तहरीर देकर मामले जांच कराने की गुहार लगाई है। एडीसीपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी तरह की कोई बात पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को पैतृक गांव लेकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें