गिरफ्तार अभियुक्त
1- आशीष कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र सरोज निवासी लोशनापुर फूलपुर, जनपद प्रतापगढ
2- अशोक कुमार पुत्र पितईर सरोज निवासी लोशनापुर फूलपुर मौरी, थाना बाघराम, जनपद प्रतापगढ़ ।
3- रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी पैशर्मापुर, थाना बाघराम, जनपद प्रतापगढ़
4- कबीर पुत्र शिवदानी सरोज निवासी सिंघापुर, थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़
5- आशीष कुमार सरोज पुत्र सेवक निवासी फूलपुर मौरी, थाना बाघराम, जनपद प्रतापगढ़
6- गुलशन पुत्र आशाराम निवासी पैशर्मापुर, थाना बाघराम, प्रतापगढ़।
एक सॉल्वर बायोमीट्रिक, दूसरा फेश रिकग्निशन से आया पकड़ में
सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जनपद में दो केंद्रों पर सॉल्वर पकड़े गए। कर्नलगंज के बिशप जॉनसन कॉलेज व फाफामऊ स्थित आरपी इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो युवकों को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस देर रात तक उनसे पूछताछ में जुटी रही।
कर्नलगंज में कटरा स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज को भी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। यहां पहली पाली की परीक्षा के दौरान बायोमीट्रिक मिलान न होने पर एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। पहले तो वह अपना नाम मुकेश सोनी निवासी बड़ी मदारी मऊआइमा बताया।
सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम रमण कुमार है और वह मुधबनी बिहार का रहने वाला है। बताया कि मुकेश से उसका एक परिचित के माध्यम से संपर्क हुआ था। जिसने उसे परीक्षा में बैठने के एवज में रुपये देने का वादा किया था। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। यहां उससे देर रात तक पूछताछ चलती रही।
उधर फाफामऊ के आरपी इंटर कॉलेज रंगपूरा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान राम कुमार निवासी अब्दलपुर खास थाना सोरांव के स्थान पर संदीप कुमार पुत्र रामजी निवासी वजीराबाद मदर डेयरी न्यू दिल्ली, दूसरा पता कुमहरत वजीरगंज गया बिहार को परीक्षा देते पकड़ा गया। बायोमीट्रिक मिलान के दौरान शक होने पर फेशियल रिकिग्निशन व आइरिस स्कैनिंग के जरिए पहचान में उसका फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
झूंसी में पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कर्नलगंज व फाफामऊ में पकड़े गए दो सॉल्वरों व कैंट में गिरफ्तार नकल गिरोह के छह सदस्यों पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर
पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। रविवार को दो पालियों में फिर परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। दोनों पालियों में लगभग 69-69 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। - आशुतोष द्विवेदी, डीसीपी व नोडल अधिकारी सिपाही भर्ती परीक्षा