फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नागपुर के लिए कनेक्टिंग और लखनऊ के शुरू होगी सीधी फ्लाइट

Fri, 18 Mar 2022 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंडिगो द्वारा लखनऊ और नागपुर के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए फ्लाइट की रवानगी शाम 4.25 बजे होगी, जो 45 मिनट में यानी शाम 5.10 बजे वहां पहुंच जाएगी। इसी तरह लखनऊ से इसकी रवानगी सुबह 7.40 बजे होगी जो 8.45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट में लैंड कर जाएगी।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकरीबन तीन वर्ष के अंतराल के बाद प्रयागराज से नागपुर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए एक बार फिर से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा लखनऊ के लिए डायरेक्ट फ्लाइट एवं नागपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की जाएगी। 27 मार्च से इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। नागपुर के लिए इंडिगो ने दो कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा दी है।

विज्ञापन




इंडिगो द्वारा लखनऊ और नागपुर के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। प्रयागराज से लखनऊ के लिए फ्लाइट की रवानगी शाम 4.25 बजे होगी, जो 45 मिनट में यानी शाम 5.10 बजे वहां पहुंच जाएगी। इसी तरह लखनऊ से इसकी रवानगी सुबह 7.40 बजे होगी जो 8.45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट में लैंड कर जाएगी। एटीआर श्रेणी के विमान में कुल 72 सीट रहेगी।



इसी तरह नागपुर के लिए इंडिगो 27 मार्च से ही कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध करवा रहा है। एक का संचालन वाया इंदौर और दूसरी फ्लाइट का संचालन वाया लखनऊ होगा। इंदौर के रास्ते नागपुर की फ्लाइट सुबह 10.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से मिलेगी जो 5.10 घंटे में दोपहर 3.25 बजे नागपुर पहुंच जाएगी।

 

 

विज्ञापन

इसी तरह प्रयागराज से ही नागपुर की दूसरी उड़ान शाम 4.25 बजे मिलेगी। लखनऊ होकर जाने वाली यह फ्लाइट क रात 9.30 बजे नागपुर पहुंचने का समय रहेगा। इस फ्लाइट के माध्यम से नागपुर का सफर 5.05 घंटे का रहेगा। इंडिगो ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। नागपुर का शुरूआती किराया 3662 एवं लखनऊ  का 1877 दर्शाया गया है।

विज्ञापन

कुंभ के दौरान जेट एयरवेज कर रहा था संचालन
प्रयागराज से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान जेट एयरवेज कर रही थी। अप्रैल 2019 में ही यह सेवा बंद की गई। अब एक बार फिर से लखनऊ के लिए इंडिगो द्वारा सीधी सेवा शुरू की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के बाद प्रयागराज का 13 शहरों सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।  प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो, मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, बंगलुरु, इंदौर, भोपाल, गोरखपुर, देहरादून, रायपुर, कोलकाता, बिलासपुर के लिए एक उड़ान उपलब्ध है। कोलकाता उड़ान पिछले कुछ माह से निरस्त चल रही है।
 

लखनऊ-प्रयागराज        सुबह 7.40-8.45 बजे
प्रयागराज-लखनऊ        शाम  4.25-5.10 बजे
प्रयागराज-नागपुर वाया लखनऊ    शाम 4.25-9.30 बजे
प्रयागराज-नागपुर वाया इंदौर        सुबह 10.15-दोपहर 3.25 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें