फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खाद की कालाबाजारी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, योगी सरकार कोे घेरा

Thu, 27 Aug 2020 10:41 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पार्टीं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं करा पाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी पर प्रदर्शन करते कांग्रेेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चायल। खाद की कालाबाजारी को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसीलों में विरोध, प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसान मजबूरी में बाजार से महंगे दाम में उर्वरक खरीद रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी की अगुवाई में सदर तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि समितियों से किसानों को उर्वरक नहीं मिल रही है। किसान मजबूरी में महंगे दाम पर खाद खरीद रहा है। इसे लेकर प्रदेश भर में किसानों के हित के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।

इस दौरान राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, बरसाती लाल पंडा, भरत गौतम, कपिल सिंहए गुलाम, कमलाकांत शुक्ल, इजहार अहमद, मुजीबए विष्णुदत्त ओझा, खालिक जाफरी आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्त्रस्म में चायल तहसील में भी पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में विरोध, प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन तमजीद अहमद, अरसद, फरमान, राजनरायन पासी, रजनीश पांडेय, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें