फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: शहर में बढ़े चोरी के मामले, व्यापारी नाराज

Thu, 27 Aug 2020 10:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में बढ़ेे चोरी के मामलेे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। चंद्रलोक सिनेमा के पास कपड़े की दो दुकानों में चोरी की घटना को लेकर व्यापारी खासे आक्रोशित हैं। इस संबंध में व्यापारी एकता समिति उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में एक दल चंद्रलोक टॉकीज स्थित दुकानदार राजा गारमेंट्स के मालिक सरस अग्रवाल और साईं गारमेंट्स के मालिक सुरेश चंद केसरवानी से मिला। भुक्तभोगी व्यापारियों ने कहा की पुलिस द्वारा अब तक घटना का खुलासा नही किया गया।
विज्ञापन


भुक्तभोगी व्यापारियों से हुई मुलाकात के बाद व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने इस्पेक्टर कोतवाली से फोन पर वार्ता कर चोरी का खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों से कहा कि घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पुलिस प्रशासन को जगाने के लिए व्यापारी सड़क उतरने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, मनीष गुप्ता, अतुल खन्ना, चंद्र प्रकाश कौशल, राम प्रसाद यादव, बृजेश निषाद, सुनील अग्रहरी, विकास अग्रहरी, बबलू ,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

इसके पूर्व प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा भी व्यापारियों से मिले। यहां दोनों दुकान के मालिकों ने प्रयाग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को चोरी की जानकारी दी। बताया कि चोरों ने दुकान की बिल्डिंग की छत से प्रवेश किया। दरवाज़ा एवं दीवार को तोड़ कर दुकान के अंदर चोरों ने प्रवेश किया और अंदर रखा सारा कैश ले गए।
विज्ञापन


विजय अरोड़ा ने बताया कि साई टेक्सटाइल के मालिक ने 1,82,600 रुपया और राजा रेडीमेड कलेक्शन के मालिक ने 2,58,000 रुपया चोरी होने की बात कही। व्यापारी नेता सोहेल अहमद, मोहम्मद कादिर, सरदार जोगिंदर सिंह , अरुण केसरवानी, सुशील खरबंदा, सरदार प्रीतम सिंह, गुरु चरण अरोरा चन्नी, प्रफुल मित्तल, अजय मेहरोत्रा, विजय वैश्य आदि ने भी इस चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें