Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
रामवाटिका में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष प्रदीप अंशुमन, शेखर बहुगुणा,मकसूद खान, राघवेंद्र सिंह, मनीष मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, विनय दुबे, फुजैल हाशमी, जावेद उर्फी, हरिकेश त्रिपाठी,सुभाष पांडेय, नफीस अनवर, अभय अवस्थी उपस्थित थे। इससे पहले अलोपीबाग स्थित पटेल सेवा संस्थान में आयोजित दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में उन्होंने पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा पर हमलावर रहे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने की। संचालन जिला प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया।
Prayagraj News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जीरो रोड स्थित जिला कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खान, सुधाकर तिवारी, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मंजू संत, रजनीश विश्रामदास, ओमप्रकाश तिवारी, विजय यादव, मनोज पासी, रामछबीले मिश्रा, विवेक पांडेय, सिद्धनाथ मौर्य, आशीष पांडेय, राकेश पटेल समेत तमाम तमाम नेता उपस्थित थे। इससे पहले अंदावा में भी उनका स्वागत किया गया।
भारत जोड़ो यात्रा को परिवार बचाने की लड़ाई बताने वाली भाजपा कांग्रेस से डरी: खाबरी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को परिवार बचाने की लड़ाई बताने वाली भाजपा कांग्रेस के बढ़ते कदमों से डरने लगी है। महंगाई, बेरोजगारी दूर करने का भाजपा के पास कोई एजेंडा नहीं है। अब जब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा तो सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान कर रही है।
रामवाटिका में अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जुमलेबाजी कर रही थी, लेकिन जब राहुल गांधी के पीछे हुजूम उमड़ने लगा तब उसके होश उड़ने लगे हैं। प्रदेश में बिखरे और कमजोर पड़े संगठन को खड़ा करने की रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर खाबरी ने कहा कि वह अभी इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। इसलिए कि विरोधी सक्रिय हो जाएंगे। उन्होंने हिमाचल और गुजरात के विस चुनावों में गड़बड़ी की आशंका जताई।