फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय बोले : राजस्थान, एमपी सहित पांचों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार, भाजपा सरकार में देश असुरक्षित

Fri, 13 Oct 2023 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित सभी पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले वह कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा ले वह पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांचों राज्यों की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कहा कि मोदी के शासनकाल में देश असुरक्षित हैं। सीमाओं की रक्षा नहीं हो पा रही है। लद्दाख के दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वहां के स्थानीय लोगों ने चीन की कारस्तान बताई। कहा था कि चीन तेजी से भारत की सीमा में पांव पसार रहा। 

विज्ञापन













अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा कई चीन के द्वारा कब्जे का मामला उठाया गया, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे साबि हो रहा है कि मोदी सरकार चीन के खिलाफ कोई भी सख्त कदम उठाने से परहेज कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव में जुटें। पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। अजय राय शुक्रवार को सरदार पटेल संस्थान अलोपी बाग में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : अमर उजाला।
संगम तट पर श्री बड़े हनुमानजी का किया दर्शन

इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने संगम तट पर पहुंचकर श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेने के लिए पटेल संस्थान के लिए रवाना हुए।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय दूसरी बार प्रयागराज पहुंचे हैं। वह नेहरू की सरजमीं से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पहुंचे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अजय राय पूरे प्रदेश में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की योजना बनाई है। प्रयागराज नेहरू और गांधी परिवार की जन्मस्थली के साथ ही कर्म स्थली भी रही है। माना जा रहा है है कि इसके चलते ही अजय राय अपनी बैठक की शुरुआत प्रयागराज से कर रहे हैं। अजय राय के प्रयागराज पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ काफिले में शामिल हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें