फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, पेट्रोल के दामों की सूची पोस्ट की तो कांग्रेस नेता का फेसबुक एकाउंट बंद

Sun, 22 Aug 2021 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पोस्ट में मई 2014 से जुलाई 2021 तक का रेट दर्शाया गया है। मई 2014 में कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल था जबकि जुलाई 2021 में यह रेट 69 रुपये पर आ गया है लेकिन डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर में और पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
विज्ञापन
FACEBOOK BLOCK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक ने शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय का एकाउंट बंद कर दिया है। अभिन्न का कहना है कि डीजल और पेट्रोल के दामों की सूची पोस्ट करने पर ऐसा किया गया। अभिन्न के मुताबिक उनके पोस्ट को समाज विरोधी बताया गया है। महासचिव अभिन्न वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को उन्होंने फेसबुक पर तीन पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में यूपी के विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों की संख्या थी तो दूसरे में कांग्रेस का विकास शीर्षक से पोस्ट की गई थी। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का विवरण था। जबकि, तीसरा पोस्ट पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर किया गया था।
विज्ञापन


पोस्ट में मई 2014 से जुलाई 2021 तक का रेट दर्शाया गया है। मई 2014 में कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल था जबकि जुलाई 2021 में यह रेट 69 रुपये पर आ गया है लेकिन डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर में और पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। जबकि 2014 में डीजल 56.71 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 71.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इस पोस्ट के बाद फेसबुक ने उनका एकाउंट बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पोस्ट को उन्होंने सरकार को चेताने के लिए किया था। उन्होंने सवाल उठाए कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी की बात उठाना कैसे समाज विरोधी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें