फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला पहुंचे प्रयागराज, किया लेटे हनुमान का दर्शन-पूजन, लिया आशीर्वाद

Mon, 17 Feb 2020 10:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें दर्शन-पूजन कराया। इस दौरान राजीव शुक्ल ने कहा, लेटे हनुमान जी के प्रति मेरी गहरी आस्था है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर पार्टी के कई बड़े नेता भी यहां आते रहे हैं। बीते वर्ष प्रियंका गांधी ने भी बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। 
विज्ञापन


राजीव शुक्ल रविवार को ही मठ बाघंबरी गद्दी पहुंचे थे। वहीं पर रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह लेटे हनुमान के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कई निजी कार्यक्रमों (शादी समारोह) में हिस्सा लिया और फिर दोपहर बाद रवाना हो गए। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनके आने की सूचना नहीं रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें