फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने सोनिया संग वरुण गांधी का पोस्टर किया वायरल, जवाब तलब

Tue, 12 Oct 2021 11:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
viral poster - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पोस्टर वार को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मंगलवार को महानगर सचिव इरशाद उल्ला ने एक पोस्टर वायरल किया। इसमें पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरें लगी हैं। इस पोस्टर के नीचे इरशाद और पार्टी नेता अभय अवस्थी की भी तस्वीरें हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि दुख भरे दिन बीते रे भइया, अब सुख आयो रे...।
विज्ञापन



प्रयागराज से इस पोस्टर को जारी किए जाने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस पोस्टर पर विपक्षी दल के नेताओं ने जहां चुटकी लेनी शुरू कर दी, वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। प्रदेश कमेटी ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर से इस प्रकरण की जानकारी ली। नफीस ने इस मामले में पोस्टर जारी करने वाले इरशाद उल्ला को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे भीतर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें