फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शाॅर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी की मौत

Wed, 10 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय। बासूपुर हंडिया के छप्पर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में मंगलवार को दोपहर शाॅर्ट सर्किट से एक छप्पर में आग लग गई जिससे उसमें बंधे दो मवेशियों की जल कर मौत हो गई।
विज्ञापन

बासूपुर गांव निवासी खेमराज यादव के घर के पास ही मवेशियों को बांधने के लिए छप्पर लगा था। घर के बगल से ही बिजली की लाइन गई है। दोपहर में शाॅर्ट सर्किट की निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते लपटे विकराल हो गई। आसपास के लोग जुट गए लेकिन लपटों के कारण आग बुझाने में नाकाम रहे। इस दौरान छप्पर में बंधी दो भैंस जलकर मर गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों द्वारा आस पास के झुलसे पेड़ों व सुलगती आग को बुझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें