सड़क पर आने के बाद कांग्रेस को जमीनी हकीकत का भी एहसास हो रहा होगा। उन्हें इस बात का एहसास होगा कि देश में जो परिवर्तन आया है, वह कांग्रेस अपने समय में नहीं कर सकी थी। नकवी ने प्रदेश के गोला गोकर्ण नाथ विस उपचुनाव पर कहा कि लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया है। यूपी में कुशासन, करप्शन और क्राइम का सफाया हुआ है।
इस वजह से वहां भाजपा ही चुनाव जीतेगी। इस दौरान मुख्तार अब्बास ने वन नेशन वन इलेक्शन की भी मांग उठाई। कहा कि हर महीने कहीं उपचुनाव होगा तो कहीं विधानसभा चुनाव होगा। इससे बेतहाशा पैसा खर्च होता है और लोग भी परेशान होते हैं। इसी वजह से पीएम मोदी शुरू से ही वन नेशन वन इलेक्शन चाहते हैं।