फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर खत्म होगा प्लेटफॉर्म के नंबरों का असमंजस, बदलेगा प्लेटफॉर्म नंबर 6 का पता

Fri, 17 Jul 2026 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबरों के मौजूदा बेतरतीब क्रम को जल्द ही पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म ढूंढने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबरों के मौजूदा बेतरतीब क्रम को जल्द ही पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन


मौजूदा समय में प्लेटफॉर्म नंबर पांच के ठीक बाद यात्रियों को सीधे सात और आठ नंबर प्लेटफॉर्म मिलते हैं। बीच के इस बेमेल क्रम की वजह से अक्सर बाहर से आने वाले यात्री असमंजस में पड़ जाते हैं और ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ भटकते नजर आते हैं। यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को ‘अमर उजाला’ ने लगातार प्रमुखता से उठाया था। इसी का नतीजा रहा कि पिछले दिनों उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक (जीएम) के साथ सांसदों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।

जंक्शन पर चल रहे री-डेवलपमेंट (पुनर्विकास) और विस्तार कार्य के बाद यहां प्लेटफॉर्मों की कुल संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी। इस नए बदलाव के तहत पूरी नंबरिंग को एक तय और आसान क्रम में व्यवस्थित किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक, वर्तमान प्लेटफॉर्म नंबर छह को बदलकर प्लेटफॉर्म नंबर 12 करने की तैयारी है।
विज्ञापन


जंक्शन के री-डेवलपमेंट का कार्य चल रहा है। इसी के तहत यहां दो नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण शुरू हुआ है। इसके निर्माण के बाद यहां सभी प्लेटफाॅर्म की नए सिरे से नंबरिंग होगी। - डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर

जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की नंबरिंग का मुद्दा जब सामने आया तो मैंने रेलवे प्रशासन को पत्र भेजा। सांसदों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा। रेलवे प्रशासन ने नए सिरे से प्लेटफाॅर्म की नंबरिंग की बात कही है।  - प्रवीण पटेल, सांसद फूलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें