फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बिजली के खंभे में करंट उतरने से कंडक्टर की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही से गंवाई जान

Fri, 27 Sep 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बस ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि कंडक्टर का नाम दादू (40) था। वह मध्यप्रदेश के मनगवां थाने के नीबी गांव का रहने वाला है। वह टूरिस्ट बस में कंडक्टर का काम करता था। दो दिन पहले वह यहां पर बस के साथ आया था। उधर, पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।
विज्ञापन
इसी स्ट्रीट लाइट में करंट उतरने से गई बस कंडक्टर की जान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से शुक्रवार तड़के एक बस कंडक्टर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बैरहना स्थित कब्रिस्तान के सामने सड़क के दूसरी ओर से बस की सफाई के लिए बाल्टी से पानी ला रहा था। डिवाइडर के बीच लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे का सहारा लेकर सड़क पार कर रहा था। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बस ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि कंडक्टर का नाम दादू (40) था। वह मध्यप्रदेश के मनगवां थाने के नीबी गांव का रहने वाला है। वह टूरिस्ट बस में कंडक्टर का काम करता था। दो दिन पहले वह यहां पर बस के साथ आया था। उधर, पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें