फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर फटने से एक दर्जन घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। खुल्दाबाद के लकड़मंडी में बोरिंग के दौरान अचानक मशीन का कप्रेंशर फट गया। इसके स्क्रैप की चपेट में आकर वहां मौजूद करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोट आ गई। उनको एसआरएन के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही।
विज्ञापन

लकड़मंडी मोहल्ले में जल निगम की ओर से बोरिंग कराई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खोदाई के दौरान गाद एवं गंदगी को हटाने के लिए कंप्रेशर मशीन से काम कराया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शाम करीब साढ़े चार बजे मशीन का प्रेशर ऑन करके मशीनमैन मोबाइल पर बात करने लगा। बात करने के दौरान उसे मशीन बंद करने का होश नहीं रहा इधर, मशीन में अत्यधिक प्रेशर बन जाने से उसका कंप्रेशर अचानक ब्लास्ट कर गया और काफी वजनी लोहे का टुकड़ा करीब दस फीट ऊपर उछल गया।
उधर से गुजर रहे आजम पुत्र अच्छेलाल एवं संतलाल पुत्र शमशेर निवासी सब्जीमंडी इसकी चपेट में आ गए। लोहे का टुकड़ा सिर पर गिरने से संतलाल का सिर फट गया जबकि आजम के हाथ एवं पांव की हड्डी एवं अन्य जगह चोट आई। आजम वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा, संतलाल भी लहुलूहान हो गया। लोहे के टुकड़े आसपास मौजूद लोगों पर भी गिरे, जिससे अच्छेलाल, बच्चे, अर्जुन, शमशेर समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, ब्लास्ट की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास हड़कंप मच गया। अंदेशे के डर से पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसआरएन में सीओ उमेश शर्मा ने भी पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक घायलों की दशा अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें