फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मदरसे में हवाला के जरिए लेनदेन एवं फर्जी नियुक्ति की शिकायत, जांच शुरू

Wed, 07 Dec 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बशारात उल्ला जाफरी ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय समेत अन्य संबंधित अफसरों को पत्र लिखकर मदरसे में बड़े स्तर पर अनियमितता की शिकायत की थी। बशारत ने 17 बिंदुओं वाले शिकायती पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मदरसा, madarasa demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मुफ्ती के बिहका गांव स्थित सईदुल उलूम मदरसे में हवाला के जरिए पैसे के लेनदेन एवं नियुक्ति में फर्जीवाड़ा की शिकायत की जांच तेज कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्ण मुरारी ने प्रबंधक से शिकायतों के परिपेक्ष्य में जवाब मांगा है। प्रबंधक ने भी जवाब भेज दिया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय की बात कही जा रही है।

विज्ञापन



बशारात उल्ला जाफरी ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय समेत अन्य संबंधित अफसरों को पत्र लिखकर मदरसे में बड़े स्तर पर अनियमितता की शिकायत की थी। बशारत ने 17 बिंदुओं वाले शिकायती पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रबध्ंान ने परिवार में नजदीकी रिश्तेदारों की ही फर्जी तरीके से नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भी मुख्यमंत्री के पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। इसके बाद इस मामले ने तुल पकड़ लिया है और जांच में तेजी लाई गई है। हालांकि, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का कहना है कि अभी केंद्रीय राज्यमंत्री की शिकायत से संबंधित कोई पत्र नहीं आया है। उनका कहना है कि प्रबंधक से शिकयतों की बाबत बिंदुवार जवाब मांगा गया था। उनका जवाब भी आ गया है। जवाब की समीक्षा के साथ आगे की जांच की जा रही है। एक सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का कहना है कि यदि शिकायत सही है तो नियुक्ति रद्द की जाएगी। अन्य शिकायतों पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मदरसे के प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर नियुक्ति पाने वाले एक शिक्षक को हटा दिया गया है। इसलिए वह गलत शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें