नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में शुक्रवार देर रात ताजिया जुलूस उठाने को लेकर भारी बवाल हो गया। एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमें चौकी इंचार्ज, दो महिला सिपाहियों समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ देर बाद गांव में भारी फोर्स पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को भी गांव में फोर्स तैनात रही और कई घरों में ताले बंद रहे।
विज्ञापन
ताजिया मार्ग को लेकर आनापुर गांव में कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद हल कराने के लिए पुलिस पहुंची थी। रात करीब एक बजे ताजियादार मोहम्मद सलीम के घर पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान एक समुदाय के लोगों ने छतों पर से पथराव शुरू कर दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। ईंट-पत्थर लगने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया को कोरारी गांव के कर्बला तक पहुंची। फिलहाल गांव में स्थित तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।